15.7 C
Jabalpur
Monday, February 16, 2026

अवैध परिवहन पर ट्रक किया जब्त

राजस्व एवं खनिज अमले ने किया बरही के गांवों के क्रेशर खदानों का संयुक्त निरीक्षण

कटनी

राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बरही तहसील के क्रेशर खदानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों के दल ने संयुक्त निरीक्षण में मझगवा, बुजबुजा, करोनदी, बिचपुरा, कन्नौर और आसपास के क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरो में खनिज उत्पादन और जमा राजस्व की जांच की । साथ ही खदानों में स्वीकृत सीमा का भी मुआयना किया गया। संचालक खनिज प्रशासन श्री नोबल फ्रेंक और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा टास्क फोर्स की बैठक में खदानों के ‌निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु दिए निर्देशों के अनुपालन में खनिज और राजस्व अमले द्वारा निरीक्षण किया गया।

तहसील बरही अंतर्गत क्रेशर खदानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण में मझगवा, बुजबुजा,करोनदी,बिचपुरा,कन्नौर और आसपास के क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरो में खनिज उत्पादन और जमा राजस्व की जांच की गई ।संबंधित क्रेशर संचालकों को सुरक्षित खनन कार्य करने एवं जल छिड़काव करने के निर्देश दिए गए।

अवैध परिवहन पर ट्रक जब्त

निरीक्षण टीम द्वारा ग्राम बुजबुजा के पास पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए एक ट्रक को जप्त कर पुलिस थाना बरही में सुरक्षित खड़ा कराया गया। निरीक्षण के दौरान में उपसंचालक खनिज आर के दीक्षित,तहसीलदार बरही आदित्य तिवारी और पवन कुशवाहा सहायक खनिज अधिकारी तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View