मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के पास बस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार तथा सामान्य रूप से घायलों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी
उमरिया
प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने ग्राम बलबई में मृतक नीलेश सिंह पिता जगतधारी सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण प्रभावित परिवारों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी हुई है। ऐसे परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी। मंत्री सुश्री सिंह ने मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार मृतकों के वारिसों के खाते में 10-10 लाख रूपये जमा होने की जानकारी भी दी। इस दौरान जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने दुर्घटना में घायल गिरजा सिंह, अगसिया बाई, ललिता सिंह, भारत सिंह ,अर्चना सिंह, सिंघा बाई, सरनाम सिंह से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।