भारतीय प्रशासनिक सेवा मध्यप्रदेश संवर्ग 2023 बैच के 9 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मध्यप्रदेश दर्शन कार्यक्रम के तारतम्य में आज कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना से भेंट किया।
जबलपुर
इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने उनके साथ अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किये और सुशासन के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न मापदंडों के बारे में विस्तार से चर्चा कर कहा कि एक आईएएस अधिकारी के पास बहुत कार्य है, लेकिन उन्हें जनोन्मुखी बनना बहुत आवश्यक है। जनोन्मुखी बनने के साथ विवादित मामलों में दोनों पक्षों को धैर्य के साथ सुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य संयम के साथ करें और मीडिया को अपना सहयोगी माने। व्यक्ति की गरिमा पद से ज्यादा उसके ज्ञान व कार्य से होता है, अत: इस बात पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने सुशासन के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा कर प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह भी मौजूद थी।