24.5 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

नर्मदा प्राकट्योत्सव पर्व दिनांक 04.02.2025 को ग्वारीघाट, भेड़ाघाट, तिलवाराघाट की यातायात, डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 04.02.2025 को नर्मदा प्राकट्योत्सव पर्व पर अत्याधिक संख्या मे श्रद्धालुगण ग्वारीघाट/तिलवाराघाट/भेड़ाघाट मॉ नर्मदा के पूजन अर्चन एवं स्नान आदि के लिये पहुंचेंगे जिसे ध्यान मे रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में निम्नानुसार चाक-चौबंद व्यवस्था लगायी जावेगी।

जबलपुर

ग्वारीघाट की यातायात व्यवस्था – (ट्रेफिक प्लान)

डायवर्सन व्यवस्थाः-* मेट्रो बसों के अलावा सभी प्रकार के भारी वाहन/लोडिंग वाहन आदि रामपुर चौक तक ही जा सकेंगे।

ग्वारीघाट पहुच मार्ग :-सभी प्रकार के दो पहिया/चार पहिया वाहन रामपुर चौक से बिगबजार ,सुखसागर वैली से होते हुये जायेंगे जो अवधपुरी मोड से बायें डायवर्ट होकर अवधपुरी कालोनी होते हुए आयुर्वेदिक संस्थान पार्किग परिसर (दषहरा मैदान) गेट नम्बर 01 से प्रवेष करेगें एवं दषहरा मैदान में ही पार्क होगें।

▶️बिलहरी तिलहरी मण्डला रोड तरफ से आने वाले वाहन तिलहरी ग्राम, कालीधाम, भिटौली कुण्ड होते हुये गीताधाम के सामने ग्राउन्ड में पार्क होगें।

ग्वारीघाट से वापसी मार्ग

▶️सभी प्रकार के वाहन दशहरा मैदान से ,आयुर्वेदिक संस्थान मेन गेट से होते हुये, गीताधाम, मरघटाई मोड, भिटौली कुण्ड, कालीधाम, छिवला गा्राम, तिलहरी ग्राम, जेडाक्स कॉलेज होते हुये तिलहरी क्रासिंग, बिलहरी, की ओर जायेंगे, कोई भी वाहन पुराना रेल्वे स्टेशन, झण्डा चौक की ओर नहीं जाने दिया जावेगा।

▶️मेट्रो बसें रामपुर चौक, से खंदारीनाला से साउथ एवेन्यू मॉल (बिग बाजार) तक ही जा सकेगी यहॉ श्राद्धालुआंे को छोडकर इसी मार्ग से वापस जावेंगी, लेकिन किसी भी स्थिति में मेट्रो बसें रामपुर से बिग बाजार तक न तो बीच रास्ते में सवारियों बैठायगी, न उतारेंगी अर्थात् रोड पर नहीं रूकेगी।

▶️समस्त सवारी आटो/आपे रामपुर चौक, बिगबाजार से रेतनाका तक जा सकेंगे तथा सवारियों को उतारकर इसी मार्ग से वापस रेतनाका, बिगबाजार, रामपुर चौक होकर वापस जावेंगें, लेकिन किसी भी स्थिति में आटो/आपे रामपुर से रेतनाका तक न तो बीच रास्ते में सवारियां बैठायगी, न उतारेंगी अर्थात् रोड पर नहीं रूकेगी। अत्याधिक भीड़ भाड़ होने पर सवारी आटो/आपे साउथ एवेन्यू मॉल (बिग बाजार) तक ही जा सकेगें।

▶️दिनांक 04.02.2025 को आम जनता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से रामलला मंदिर से झण्डा चौक, साकेतधाम, वर्मन मोहल्ला, जिलहरी मोड, आयुर्वेदिक संस्थान के सामने तथा ग्वारीघाट के आसपास वाले सभी गलियो को नो व्हीकल जोन बनाया जावेगा। नो व्हीकल जोन में रहने वाले ग्वारीघाट निवासियों से विनम्र अपील है कि आम जनता के हित के लिये एवं स्वयं की असुविधा से बचने के लिए स्वयं के दो पहिया/चार पहिया वाहनों को उक्त मार्ग पर न निकाले, और न ही वाहनों को आम रोड पर खड़ा करें।

▶️गोराबाजार, बिलहरी, तिलहरी, अथवा बरेला की ओर से आने वाले सभी प्रकार के लोडिंग वाहन तिलहरी मोड से भिटौली होकर कालीधाम या ग्वारीघाट वाले रास्ते से नहीं आ सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्थाः- दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किग निम्न स्थलों पर की जा सकेगी।*

पार्किग पी-1- आयुर्वेदिक संस्थान स्थित दषहरा मैदान

पार्किग पी 2- गीताधाम के सामने मैदान मे

नोटः- सम्पूर्ण व्यवस्था दिनांक 03.02.2025 की देर रात्रि से प्रभावषील रहेगी।

भेड़ाघाट की यातायात व्यवस्था – (ट्रेफिक प्लान)

डायवर्सन व्यवस्थाः-

▶️सगडा बायपास की ओर से जाने वाले वाहन-मेट्रो बसों के अलावा सभी प्रकार के भारी वाहन/लोडिंग वाहन चौकीताल वायपास से भेड़ाघाट मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगें।

▶️सगड़ा वायपास की ओर से आनी वाली मेट्रो बसें एवं सवारी आटो/आपे चौकीताल से लम्हेटाघाट होकर भेडाघाट हाईस्कूल भड़पुरा तिराहा तक ही जा सकेंगें।

▶️भेड़ाघाट चौराहे की ओर से जाने वाले वाहन- मेट्रो बसों के अलावा सभी प्रकार के भारी वाहन/लोडिंग वाहन सरस्वतीघाट मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगें।

▶️भेड़ाघाट चौराहे की ओर से आनी वाली सभी मेट्रो बसों एवं सवारी आटो/आपे भेड़ाघाट जनपद पंचायत मैदान तक ही जा सकेगें।

पार्किंग व्यवस्थाः-दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग स्थल-

भेड़ाघाट चौराहे से आने वाले वाहनो हेतु:-

▶️समस्त बड़े वाहनों हेतु – भेड़ाघाट पुलिस लाईन पार्किग मैदान

▶️दो पहिया/हल्के चार पहिया वाहन हेतु:- हरे कृष्ण आश्रम के सामने, जनपद पंचायत भेड़ाघाट पार्किग

▶️दो पहिया/हल्के चार पहिया वाहन हेतु – हेलीपेड मैदान

तिलवारा घाट की यातायात व्यवस्था-(ट्रेफिक प्लान)

डायवर्सन व्यवस्थाः-

▶️शहर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े/मध्यम वाहन त्रिपुरी चौक, मेडीकल, शास्त्रीनगर से सगड़ा तिराहा तक जा सकेगें। बाद दाहिने टर्न होकर सगड़ा बायपास होकर जावेगें।

▶️सिवनी तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बडे़/मध्यम वाहन तिलवारा पुल से शहर की तरफ नहीं जा सकेंगें आगे बढ़कर सगड़ा वायपास से सगडा चौराहा, शास्त्रीनगर, मेडीकल होकर जावेगें।

पार्किंग स्थल- दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग स्थल-

▶️ लिटिल वर्ल्ड स्कूल मैदान पार्किग

▶️तिलवारा नया पुल के नीचे पार्किग

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View