अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार की टॉप क्लास शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’ बड़ी मददगार साबित हो रही है
नई दिल्ली
इस योजना के तहत चयनित छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
योजना के अंतर्गत ट्यूशन फीस, रहने-खाने का खर्च, किताबें, लैपटॉप सहित अन्य शैक्षणिक जरूरतों का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।
इस पहल का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




