भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की अगुवाई में
गोसलपुर विजय तिवारी की रिपोर्ट
आज जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष बरखडे भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी के नेतृत्व में पहुंची तिरंगा यात्रा का गोसलपुर के शंकर कॉलोनी में एवं बस स्टैंड गोसलपुर कछपुरा जुझारी में भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा में शामिल सांसद विधायक व पार्टी पदाधिकारियो का फूल माला पहनाकर तथा यात्रा में शामिल सभी लोगो के ऊपर पुष्प वर्षा कर शाल श्रीफल भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप पटैल हेमचंद असाटी धर्मेंद्र सिंह राजपूत अनिल चौधरी महेंद्र सिंह ठाकुर बहादुर सिंह परिहार मोन्टी दुबे अरूण पटैल मनीष साहू दीपक पटेल मनीष पालीवाल महेश असाटी आकाश जैन राजा सोनी अर्पित चौबे पंकज असाटी धर्मेंद्र पटेल सोनू जैन राजा दुबे सोहन श्रीवास की उपस्थिति रही