28.2 C
Jabalpur
Saturday, March 7, 2026

छठवें लाइनमैन दिवस पर पूर्व क्षेत्र कंपनी के तीन कर्मठ लाइनमैन सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्री रहे मुख्य अतिथि

जबलपुर

/ नई दिल्ली। विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लाइनमैनों के सम्मान में आयोजित छठवें लाइनमैन दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तीन समर्पित कर्मचारियों को 7 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री (ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) श्री श्रीपद यशो नायक रहे। कार्यक्रम में ऊर्जा सचिव श्री पंकज अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में श्री दशरथ पाण्डेय, श्री सुरेश कुमार पटेल एवं श्री दउआ सिंह शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री दशरथ पाण्डेय (सेवा अवधि – 37 वर्ष), वर्तमान में O&M (सिटी) संभाग कटनी में पदस्थ हैं। इन्होंने 33 के.वी., 11 के.वी. एवं एल.टी. लाइनों तथा ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव, उपकरणों के संधारण एवं उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निराकरण के माध्यम से अपने क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है।

श्री सुरेश कुमार पटेल (सेवा अवधि – 29 वर्ष), O&M संभाग सीधी में पदस्थ हैं। वे लाइन संधारण, उपभोक्ता शिकायतों के समाधान, राजस्व संग्रहण तथा आपदा की परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित कार्य निष्पादन के लिए जाने जाते हैं।

श्री दउआ सिंह (सेवा अवधि – 30 वर्ष) बुढ़ार उपसंभाग अंतर्गत आठ 33 के.वी. लाइनों का संधारण करते हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित भूमिगत केबलों के फॉल्ट का त्वरित निराकरण कर उन्होंने कई बार विद्युत आपूर्ति बहाल की है।

तीनों कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) संपदा सराफ गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View