10 मार्च को होगा मिलेट्स को प्रोत्साहित करने रोड शो.
जबलपुर
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि वर्ष -2026 के अंतर्गत 11 से 13 मार्च तक हॉकी ग्राउंड पुलिस लाइन, जबलपुर में भव्य ‘कृषि मेला एवं श्री अन्न फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जायेगा। मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने और आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को रूबरू कराने के उद्देश्य से इस आयोजन की शुरुआत 10 मार्च को रोड शो से होगी।
उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि तीन दिवसीय कृषि मेला एवं श्री अन्न फूड फेस्टिवल में किसानों और आम नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें मोटे अनाज के पोषण मूल्य को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रदर्शनी, आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी और स्टाल, ई-विकास प्रणाली से त्वरित निराकरण एवं किसान संगोष्ठी शामिल हैं।
डॉ निगम ने बताया कि कृषि मेला एवं श्री अन्न फूड फेस्टिवल में विक्रय हेतु श्री अन्न एवं शुद्ध जैविक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा।
रूपरेखा :-
10 मार्च को मिलेट्स के प्रोत्साहन हेतु भव्य रोड शो का आयोजन होगा.
11 मार्च को कृषि मेला एवं फूड फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ होगा.
12 मार्च को मेला एवं फूड फेस्टिवल प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित की जाएगी.
13 मार्च को कृषि मेला एवं श्री अन्न फूड फेस्टिवल का समापन कार्यक्रम होगा.
उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम द्वारा सभी किसान भाइयों और नागरिकों को इस महोत्सव में उपस्थित होकर कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करें एवं फूड फेस्टिवल का आनंद भी उठाएं।




