मझौली स्थित प्राचीन विष्णु वराह मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था हर दिन नए आयाम छू रही है।
मझौली जबलपुर
मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को परंपरा के अनुसार हर तीन माह में विधिवत रूप से खोला गया, जहां इस बार भी श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। दान पेटी से कुल तीन लाख निन्यानबे हजार चार सौ रुपये नगद प्राप्त हुए, साथ ही सोने-चांदी के जेवरात भी अर्पित किए गए।
मंदिर समिति के अनुसार दान पेटी खोलने की प्रक्रिया समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।
श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नारियलों की निलामी अभी नहीं की गई है, जिसे आगामी दिनों में किया जाएगा।
मंदिर समिति का कहना है कि प्राप्त दान राशि का उपयोग मंदिर विकास, पूजा व्यवस्था और सामाजिक कार्यों में किया जाएगा। विष्णु वराह मंदिर आज भी यह साबित कर रहा है कि सच्ची आस्था और विश्वास कभी कम नहीं होते।




