जबलपुर जिले में पदस्थ कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी का ट्रांसफर जिले के किसानों के लिए किसी सदमे से कम नही है
जितेंद्र पटेल (देसी भैया)
किसान सेवा सेना जबलपुर
डाॅ इलैया राजा टी के आते ही 6 मार्च 2022 को जबलपुरी मटर की ब्रांडिंग हेतु भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय के के अग्रवाल (Kailash Agrawal ) के निवेदन पर जिले के समस्त किसान संगठनों के सहयोग से विशाल वाहन रैली के निवेदन को स्वीकार कर किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करते हुए उसी दिन यह किसान सेवा सेना के संयोजक एवं JNKVV के बोर्ड मेंबर श्री ब्रजेश दत्त अरजरिया के सुझाव पर प्रत्येक माह के पहले शनिवार को किसान प्रतिनिधियों के साथ एक अलग बैठक की घोषणा की और तब से अब तक (5 नवंबर 2022) अनवरत बैठके हुई, जिनमे किसानों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राप्त हुआ…
इस बैठक में उन्होंने संकल्प लिया कि इस बार धान की खरीदी में 0% भ्रष्टाचार हो इस हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया, व्यापक प्रचार, प्रसार, पारदर्शिता बनाने आदि हेतु निर्देश दिए…
मटर की खरीदी सुगतमता से हो इस हेतु भी उन्होंने एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश के साथ साथ, टोल फ्री मटर वाहन टोल फ्री हो इस हेतु भी प्रयास करने की आश्वासन किसानों को दिया…
ट्रैफिक से बचने, आम जनता को सुगतमता हेतु मटर मंडी शहर के बाहर शिफ्ट हो इस हेतु कड़े निर्देश दिये…
24 घण्टे फोन व्हाट्सएप पर आमजन के लिए उपलब्ध रहने वाले हमारे कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी हमेशा हम सबके दिलो में रहेंगे…
जबलपुर के किसान व आम जन हमेशा इन्हें याद करेंगे सर…
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपके आगे एक सुखद, सफल, उज्जवल जीवन हो।
आपने हमारे लिए जो कुछ किया है, उसके लिए फिर से धन्यवाद सर…