23.6 C
Jabalpur
Tuesday, February 24, 2026

समाज का विश्वास अर्जित करना ही जनअभियान परिषद की सफलता – श्री नागर.

जन अभियान परिषद की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न.

जबलपुर

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की आज मंगलवार को संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, परिषद के अशासकीय सदस्य श्री सरदार अजीत सिंह, राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल एवं उप निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में जबलपुर संभाग के सभी जिला समन्वयक एवं विकासखंड समन्वयकों ने जिलों और विकासखंडों ने अपने जिलों में किये गए कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष श्री नागर ने प्रत्येक विकासखंड के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने समन्वयकों सम्बोधित करते हुए कहा की जन अभियान परिषद ने सामाजिक सरोकार की समस्त विषयों पर शासन एवं जन आकाक्षाओं के अनुरूप अभिनव कार्य किये हैं।जिनका प्रभाव समाजिक जीवन में परिलक्षित भी हो रहा है।

श्री नागर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पूरे प्रदेश में 2 हजार 200 से अधिक वावड़ियों का जीर्णोद्धार व साफ-सफाई करते हुए वावड़ी उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जिससे समाज में जल (कुआँ, वावड़ी ) के प्रति संवेदना जागृत हुई। माटी-गणेश सिद्ध गणेश स्थापना के कार्यक्रमों से मूर्तिकारों एवं बाजारों में मिट्टी गणेश का प्रचलन बढ़ा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा से पर्यावरण (पेड़-पौधों) को लेकर जागरूकता, संवेदनाशीलता तथा मातृ शक्ति की सहभागिता बढ़ी। स्वदेशी अभियान से स्वदेशी भाव का जागरण हुआ।

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार सभी 23 हजार ग्राम पंचायतो व 55 हजार ग्रामो तक परिषद का नेटवर्क खड़ा किया जायेगा, जिसमें सीएमसीएलडीपी, नवांकुर सखी, युवा अभियान के साथ-साथ नवांकुर, प्रसफुटन एवं सामाजिक संगठनों का संयोजन किया जायेगा। इसके लिए परिषद ने नर्मदा समग्र, विवेकानंद केंद्र, स्वदेशी जागरण मंच एवं दीनदयाल संस्थान से एमओयू किया है। उन्होंने कहा की समाज का विश्वास अर्जित करना ही हमारी सफलता है जिसके लिये हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर परिषद के अशासकीय सदस्य श्री सरदार अजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की परिषद का नेटवर्क सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी है। इसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है और इसमें परिषद के मैदानी अमले की कड़ी मेहनत है। उपनिदेशक अमिताभ श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये। संभाग समन्वयक रवि बर्मन ने आभार व्यक्त किया।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View