नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार कक्षा 6वीं के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अब अनिवार्य नहीं है।
कटनी
जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के प्राचार्य श्री आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं के लिए चयन परीक्षा-2026 हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू है।
कक्षा 6वीं के लिए चयन परीक्षा हेतु आवेदन वेबसाईट https://navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।




