शासन के “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
मझौली (जबलपुर)।
मझौली तहसील की ग्राम पंचायत हटोली में यह अभियान कागजों तक सिमटता नजर आ रहा है।
ग्राम हटोली निवासी वृद्ध महिला रज्जो बाई, स्वर्गीय मुन्ना रजक की पत्नी, किसान सम्मान निधि की राशि न मिलने से परेशान है। पीड़िता का कहना है कि उसका नाम पात्र सूची में होने के बावजूद खाते में राशि नहीं पहुंच रही। समस्या के समाधान के लिए जब वह बार-बार पटवारी हल्का कार्यालय पहुंची, तो पटवारी अपने हल्के से नदारद मिले।
वृद्ध महिला दर-दर भटकने को मजबूर है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और पीड़ित महिला को न्याय मिलता है।




