40 वाला ₹45, 20 वाला ₹25, 10 वाला ₹15 — मनमानी, दबाव और नकली माल का खेल?
मझौली (जबलपुर)
तहसील मझौली में तंबाकू उत्पाद राजश्री गुटखा/तंबाकू के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी अब केवल महंगाई का मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि यह मामला व्यापारिक दबाव, बाजार की मनमानी और नकली माल की आशंका तक पहुंच गया है।
बीते दिनों तक जो राजश्री ₹40 में मिल रहा था, वही अब ₹45 में बेचा जा रहा है। इसी तरह— ₹20 वाला अब ₹25 ₹10 वाला अब ₹15 में खुलेआम बिक रहा है।
ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर मझौली की मुख्य बाजार तक एक जैसी बढ़ी हुई दरें वसूली जा रही हैं।
मनमानी या मजबूरी?
छोटे दुकानदारों पर बढ़ाया जा रहा दबाव
मामला तब और गंभीर हो जाता है जब छोटे दुकानदारों के आरोप सामने आते हैं। उनका कहना है कि—“नगर मझौली की कुछ प्रतिष्ठित दुकानों द्वारा राजश्री के पैकेट मनमाने रेट पर बेचे जा रहे हैं जिससे मजबूरी में छोटे दुकानदारों को भी वही रेट अपनाना पड़ रहा है।”
छोटे व्यापारियों का यह भी आरोप है कि बड़े दुकानदार थोक में माल रोककर बाजार का रेट खुद तय कर रहे हैं,
जिससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है और छोटा दुकानदार पिस रहा है।
नकली राजश्री की भी आशंका
सेहत और कानून — दोनों से खिलवाड़
स्थानीय बाजार से एक और चिंताजनक जानकारी सामने आई है।
सूत्रों और दुकानदारों के अनुसार—मझौली की मार्केट में नकली राजश्री धड़ल्ले से बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है।
कुछ पैकेटों में—प्रिंटिंग की गुणवत्ता कमजोर रंग व स्वाद में अंतर MRP और बैच नंबर संदिग्ध जैसे संकेत पाए गए हैं, जो नकली या अवैध आपूर्ति चैन की ओर इशारा करते हैं।
यह न केवल उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ है,
बल्कि खाद्य सुरक्षा कानूनों का गंभीर उल्लंघन भी है
नियम क्या कहते हैं?
कानून साफ है—MRP से अधिक मूल्य पर बिक्री अपराध है
नकली तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम एवं खाद्य सुरक्षा कानून के तहत * भारी जुर्माना * दुकान सील * लाइसेंस निरस्तीकरण * और आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान है
इसके बावजूद—न खाद्य विभाग की जांच दिखाई दे रही है न ही प्रशासन की कोई सक्रियता
सेहत, जेब और ईमानदार व्यापार—तीनों पर हमला
एक ओर सरकार तंबाकू से होने वाली बीमारियों को लेकर
चेतावनी और जागरूकता अभियान चला रही है,
तो दूसरी ओर—मनमाने रेट बाजार पर कब्ज़ा नकली उत्पाद
आम जनता और छोटे व्यापारियों के लिए दोहरी मार बनते जा रहे हैं।
जनता और दुकानदारों से अपील
यदि—आपसे अधिक कीमत वसूली गई हो नकली पैकेट या संदिग्ध माल दिखे MRP से अधिक रेट लिया गया हो
तो सबूत भेजिए—📲 मझौली दर्पण न्यूज नेटवर्क
📞 9407474756 | 9424575756 आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आपकी आवाज़, आपकी खबर मझौली दर्पण — सच के साथ, लूट के खिलाफ




