सफलता की कहानी खुशियों की दास्तां
श्री छोटेलाल का पीएम आवास के तहत पक्के मकान में रहने का सपना हुआ पूरा
गुना 21 जून 2023
हितग्राही का नाम – श्री छोटेलाल अहिरवार
पता – ग्राम बनबीरखेडी जिला गुना (म.प्र.)
विभाग का नाम – जनपद पंचायत आरोन, जिला गुना
योजना का नाम – पीएम आवास योजना
मेरा नाम छोटेलाल अहिरवार निवासी ग्राम बनबीरखेडी जनपद पंचायत आरोन जिला गुना का निवासी हॅू। मैं ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मेरा आवास कच्चा हुआ करता था। मैं अपना आवास पक्का बनाना चाहता था।
शासन की सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 की सर्वे सूची के आधार पर तैयार प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम होने एवं पात्रता की शर्तों के अनुरूप होने से मेरा नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया। जब मुझे आवास स्वीकृति की जानकारी लगी तो मैं और मेरे परिवार का खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। मेरे द्वारा अपने आवास स्वीकृति की सूचना अपने रिश्तेदारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दी तथा अगले दिन मैं एवं मेरे परिवार के सदस्यों द्वारा स्वयं आवास निर्माण के कार्य के लिए गढ्ढे़ खोदने का कार्य प्रारंभ कर दिया गयी ।
आवास की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने की जिम्मेदारी के लिये जनपद स्तर के तकनीकी अमला एवं ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव एवं सीईओ जनपद पंचायत के सतत् निगरानी एवं मॉनीटरिंग से आवास बनकर तैयार हुआ। प्रथम किस्त की राशि भुगतान के बाद, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान किया गया एवं मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी का राशि का भुगतान संबंधित को किया गया। आज मैं अपने परिवार के साथ पक्के आवास में मजबूत सपनों के साथ निवास कर रहा है। इस योजना के लिए शासन एवं प्रशासन को धन्यवाद देता हॅू ।




