मझौली क्षेत्र की जनता ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन भेजकर सभी तहसीलों के केंद्र मझौली को जिला बनाए जाने की पुरजोर मांग की है।
मझौली जबलपुर
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मझौली को वर्ष 2002 में तहसील का दर्जा मिला था, बावजूद इसके आज तक न तो इसे अनुभाग घोषित किया गया और न ही स्वीकृत सिविल न्यायालय का संचालन प्रारंभ हो सका है।
जनता ने बताया कि मझौली 84 ग्राम पंचायतों का केंद्र होने के साथ-साथ पोंडा, कटंगी, सिहोरा और पाटन सहित पांच तहसीलों का प्रमुख केंद्र बिंदु है। ऐसे में मझौली को जिला घोषित किया जाना क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र निर्णय की मांग करते हुए कहा कि जिला गठन से जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।




