26.5 C
Jabalpur
Wednesday, February 4, 2026

कलेक्टर जनता के बीच पहुंच कर सुनेंगे समस्यायें

जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री तिवारी की अभिनव पहल

रीठी में जनसुनवाई मंगलवार 27 जनवरी को

कटनी

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर, शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। इसके लिए कलेक्टर स्वयं विकासखंड मुख्यालय पर पहुंच कर जनसमस्याओं और शिकायतों से रू-ब-रू होंगे और उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। कलेक्टर श्री तिवारी मंगलवार 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत रीठी में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।

इन तिथियों को होगी जनसुनवाई

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 27 जनवरी को जनपद पंचायत रीठी में, मंगलवार 3 फरवरी को जनपद पंचायत बड़वारा में और मंगलवार 10 फरवरी को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक जनपद स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जायेगी।

जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस अभिनव पहल के प्रणेता एवं सूत्रधार कलेक्टर श्री तिवारी सहित सभी महकमों के जिला अधिकारी, एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित तहसील और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी की उपस्थिति के लिए विधिवत निर्देश भी प्रदान किया है। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने विभाग की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के मैदानी क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने इस जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन के लिये संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समन्वय अधिकारी जबकि अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया है।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया है कि इस जनसुनवाई के साथ-साथ जिला स्तर से चयनित आवेदन, शिकायतों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएमहेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय की लंबित आवेदन, शिकायतों का रैंडमली चयन किया जाकर सुनवाई की जावेगी। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि तय दिवसों में किसी भी स्थिति में समक्ष में अनुमति लिये बिना जनसुनवाई कार्यक्रम से कोई भी जिला अधिकारी अनुपस्थित नहीं रहेंगें।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में समस्त जिला प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, तहसीलदार, थाना प्रभारी, वन क्षेत्रपाल एवं समस्त विकासखण्ड अधिकारी तथा अन्य को उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्ट्रेट में भी होगी जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रह कर लोगों की समस्याएं और शिकायतों को सुनेंगे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
27FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View