कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई
जबलपुर
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में विकासखंडवार एकल ग्राम नल-जल योजना की विस्तृत समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 10 फरवरी तक लक्ष्य अनुसार कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में चालू स्थिति में नल कनेक्शन कराने का कार्य नियमित रूप से जारी रखें।
इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां कहीं डेमेज कनेक्शन है या लीकेज है उसे ठीक कराएं। बैठक में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही अधिकारियों को लक्ष्य अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।




