24.6 C
Jabalpur
Friday, June 20, 2025

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों एवं शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस, कटेगा एक दिन का वेतन

सतना 17 नवंबर 2022

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने गुरुवार को प्रातः 10ः45 बजे कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थित पंजी कब्जे में लेकर उपस्थित चेक की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये कार्यालय प्रमुख, शाखा प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं।
कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारी-कर्मचारियों में *राजस्व विभाग* (कलेक्ट्रेट) में सहायक ग्रेड-2 रमेश प्रसाद पाठक, अनिल खरे, सहायक ग्रेड-3 जेएन चौरसिया, प्यारेलाल प्रजापति, दयाराम वर्मा, संजय कुमार जैन, अतुल सिंह बघेल, रोहित कुमार तंतवाय, सतीष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-दक्ष श्री ऋतुराज रूसिया, संजय कुमार पाण्डेय, खण्डलेखक लवलेश कुमार यादव, बृज किशोर बर्मन, रवि किशोर बर्मन, रन्नो देवी, वन्दना साकेत, गणेश वर्मा, लक्ष्मी प्रासाद गौड, *भू-अभिलेख* में राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार पटेल, नारायण चतुर्वेदी, जय सिंह, सहायक ग्रेड-3 ललिता देवी कोल, राजनायक सिंह, अनुरेखक रामसजीवन गर्ग, ज्योति गुप्ता, आपरेटर निशा विश्वकर्मा, अभयकरण पाण्डेय, पटवारी कमल नयन मिश्रा, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, अजय प्रताप सिंह, वर्षा गोयल, प्रमोद कुमार पाण्डेय, संतदास साकेत, प्रीतम लाल वर्मन, दिनेश कुमार वर्मा, महेन्द्र सिंह गोड़, रामकलेश तिवारी, बच्चूलाल वर्मन, सूर्य प्रताप सिंह, बाबूलाल लोध, विजय कुमार कोल, रमेश कुमार कोल, विभूति नारायण चतुर्वेदी, *शहरी विकास अभिकरण* में सिटी मिशन मैनेजर सुभाष तिवारी, कम्प्यूटर वर्क पुष्पेन्द्र कुमार बर्मन, गोपाल सिंह, वाहन चालक राकेश विश्वकर्मा, *योजना मंडल* में एएसओ पीके शर्मा, सुनीलम जी, बीएलआई वीरेन्द्र सिंह, वर्षा गिरि, सहायक ग्रेड-3 पीएल वर्मा, महादेव शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, दिवाकर प्रसाद मिश्रा, *खाद्य शाखा* में सहायक ग्रेड-2 दुर्गावती उइके, ग्रेड-3 स्वाती जगधारी, मंगल कोल, *पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण* में सहायक ग्रेड-3 राजकुमारी सिंह, *जनजातीय कार्य विभाग* में लेखापाल एस.एस. वर्मा, सहायक ग्रेड-2 केबी गौतम, ग्रेड-3 अजय सोंधिया, आरके चौरसिया, आरपी भास्कर, भगवादीन वर्मा, महिला बाल विकास में सहायक अन्वेषक आरके सिंह, आँगनबाड़ी शिक्षिका सावित्री मिश्रा, आंकड़ा विश्लेषक सालक धुर्वे, अच्छेलाल वर्मा, *आबकारी विभाग* में सहायक ग्रेड-2 विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, ग्रेड-3 रश्मि सिंह, आईटीओ अशोक आर्या, दफ्तरी खूबचन्द्र सिंह, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, अंजू रैकवार, रामजी द्विवेदी, *सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण* में सहायक ग्रेड-2 गणेश प्रसाद त्रिपाठी, मोतीलाल साकेत, ग्रेड-3 अंकुर श्रीवास्तव, प्रमुख कलाकार केके शुक्ला, देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, *कार्यालय तहसीलदार नजूल* में राजस्व निरीक्षक कमलेश पाठक, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, चैनमैन रामराज पाण्डेय, वन्दना साकेत, कृष्णा देवी, संतोष कुमार अग्निहोत्री, रामदास बारी, राजबहादुर सिंह, कमलेश कोरी, *कार्यालय तहसील रघुराजनगर* में सहायक ग्रेड-2 गिरीश द्विवेदी, बाल्मीक शुक्ला, बनवारी लाल बागरी, ग्रेड-3 मोहनलाल सिंह, मोलू सिंह, राकेश मिश्रा, मिथलेश निगम, राजकुमार वर्मा, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सरोज पटेल, इन्द्रजीत सोनी, कम्प्यूटर आपरेटर ओपी शुक्ला, संजय मिश्रा, खण्डलेखक आशुतोष मिश्रा, गोविन्द जायसवाल, प्रवीण कुमार वर्मा, ममता साकेत, दुर्गा रैकवार, सुरेन्द्र सेन, अमित सक्सेना, ललिता मौर्य, अजय नारायण उपाध्याय, *कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रघुराजनगर* में सहायक ग्रेड-2 दिनेश चतुर्वेदी, आरके चतर्वेदी, सुनील निगम, सहायक ग्रेड-3 जय प्रकाश श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक सीपी त्रिवेदी, चैनमैन अजय कुशवाहा, *कोषालय* में सहायक कोषालय अधिकारी सतीष कुमार त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-2 संगीता नामदेव, लाल बिहारी सिंह, बाबूलाल कोल, विष्णु नारायण त्रिपाठी, ग्रेड-3 विजय मिश्रा, केशव प्रसाद शर्मा, भृत्य वैशाली तिवारी, *पेंशन कार्यालय* में कम्प्यूटर आपरेटर काशी प्रसाद प्रजापति, भृत्य अवधेश कुशवाहा, सुरक्षा गार्ड अमन कुमार तिवारी, *निर्वाचन शाखा* में पीसीओ केबी त्रिपाठी, *वरिष्ठ पंजीयक कार्यालय* में उप पंजीयक अनीता रैदास, तनुप्रिया कुशवाहा, *जिला पंजीयक कार्यालय* में सहायक ग्रेड-2 बालेन्द्र शेखर तिवारी, स्टेनों हीरामणि मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 अक्षय प्रताप सिंह के नाम शामिल हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 6तक निर्धारित किया गया है, किंतु उक्त शासकीय सेवकों का शासन द्वारा निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित न होना स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता का परिचायक है। जो म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उप नियम (1) (2) (3) में प्रावधानित नियमों के प्रतिकूल होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। उन्होने संबंधित कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
24FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View