19.2 C
Jabalpur
Sunday, February 15, 2026

कलेक्‍टर व एसपी ने गैरीसन ग्राउंड पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

अधिकारियों को दिये आवश्‍यक निर्देश

जबलपुर

कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय ने 15 नवम्‍बर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर के सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में प्रस्‍तावित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्‍तावित है, अत: कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए मंच, पंडाल, बैठक व्‍यवस्‍था, प्रदर्शनी आदि सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूरी करें। गैरीसन ग्राउंड से वापस आकर कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में हितग्राहियों को लाने के लिए बसों की व्‍यवस्‍था के साथ ही अन्‍य आवश्‍यक विषयों पर विस्‍तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View