कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिये।
जबलपुर
उन्होंने पनागर के पास कुश्नेर तिराहा और बम्हनौदा बाईपास का स्थल निरीक्षण कर एनएचएआई के अधिकारी श्री अमृत साहू को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनएचएआई में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक, ब्लिंकर्स, रिफ्लेक्टर्स और प्री-फेब्रिकेटेड डिवाइडर लगाये जायें, डिवाइडर की रंगाई-पुताई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें। साथ ही जहाँ आवश्यकता हो वहाँ सर्विस रोड भी बनायें। इस दौरान एसडीएम श्री अभिषेक सिंह एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।




