दूध संघ में हो रहा लाखों का नुकसान
भोपाल
भोपाल दुग्ध संघ हबीबगंज, भोपाल में कुछ दिन पूर्व करोडो की चोरी कुछ ठेका श्रमिकों द्वारा पकडी गई है। यहाँ श्रमिकों की उपस्थिति पत्रक में लगभग चार साल से हेराफेरी चल रही थी जिसका पता श्रमिकों को कुछ समय पहले से हेराफेरी का आभास हो चुका था (लेकिन साक्ष्य के अभाव में) उसमें कुछ पहल नहीं की जा सकी। और इससे मुख्य कार्यपालन अधिकारी और इनके चहेते ठेकेदार गोपाल विश्वास और इनका सुपरवाइजर नीलेश बघेल इन तीनों की आपसी सांठ-गांठ से और साक्ष्य के अभाव में इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी, इस प्रकार इनके द्वारा लंबे समय से प्रतिदिन लगभग 30-35 अटेंडेंस प्रतिदिन हेराफेरी की जाती थी। जिससे दूध संघ को लाखों का नुकसान होता था ठेकेदार को ठेका श्रमिकों के द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त संबंध में जो लोग हेरा फेरी में लिप्त थे उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही नही की गई। हेराफेरीकर्ता निलेश बघेल, मनोज मण्डल, दीपक बघेल, अशोक सोनी, ओम प्रकाश सिंह, अशोक गोस्वामी। इन सबके द्वारा ठेका श्रमिकों को डरा धमकाकर ठेका श्रमिकों को अतिरिक्त हाजरियों की वसूली की जाती थी। इन छह लोगों द्वारा ठेका श्रमिकों को धमकियाँ दी जाती थी