माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल-मुक्त कराने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सख्त आदेश जारी करते हुए फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है।
जबलपुर
यह दल परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
कलेक्टर के आदेशानुसार फ्लाइंग स्क्वाड परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखेगा। नकल, अनुचित साधनों के उपयोग, ड्यूटी में लापरवाही और परीक्षा नियमों के उल्लंघन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना पूर्व सूचना के केंद्रों का निरीक्षण करें और रिपोर्ट तत्काल प्रशासन को सौंपें।
प्रशासन के इस फैसले से स्पष्ट है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा और मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




