कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
दतिया
जारी आदेश के अनुसार 𝟑𝟏 जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟔 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति का समय प्रातः 𝟏𝟎:𝟎𝟎 बजे से दोपहर 𝟐:𝟎𝟎 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवर्तित समय-सारिणी के अनुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित, सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।




