कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज शहर में जल भराव की स्थिति को दूर करने के लिये बैठक आयोजित की गई।
जबलपुर
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान शहर में कहीं-कहीं जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अत: जहां-जहां जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है वहां नगर निगम जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करे। साथ ही कहा कि फ्लाई ओव्हर बनने की वजह से सड़क ऊँची होने के कारण महानद्दा तालाब, दश्मेश द्वार, मदन महल स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित दुकानों व घरो में पानी भरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अत: पीडब्ल्यूडी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र के एसडीएम क्षेत्र का निरीक्षण करें और जल भराव न हो इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीती यादव सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




