23.1 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

कार्बाइड गन और इसके निर्माण में प्रयुक्‍त सामग्री का विक्रय पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करें

कलेक्‍टर के सभी एसडीएम को आदेश

जबलपुर

कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने आज एक आदेश जारी कर जिले में पदस्‍थ सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को उनके क्षेत्र में किसी भी दुकान या गोदाम में कार्बाइड गन या इसके निर्माण में प्रयुक्‍त सामग्री का भंडारण या विक्रय पाये जाने पर उसे तत्‍काल जप्‍त कर विधिसम्‍मत कार्यवाही सुनिश्चित करने कें निर्देश दिये हैं।

कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा यह आदेश दीपावली पर्व के दौरान प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में स्‍टील अथवा पीवीसी पाईप से निर्मित कार्बाइड गन में कैल्शियम कार्बाइड भरकर प्रयोग करने से कई व्‍यक्तियों के आंखों एवं चेहरे पर गंभीर चोट आने की प्रकाश में आई घटनाओं के मद्देनजर जारी किया गया है।

आदेश में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं कि उनके अधीनस्‍थ क्षेत्र में किसी भी किराना या आतिशबाजी की दुकान अथवा अन्‍य किसी प्रतिष्‍ठान में तथाकथित कार्बाइड गन अथवा उसके निर्माण में प्रयुक्‍त सामग्री (कैल्शियम कार्बाइड आदि) का विक्रय न हो। उन्‍होंने कहा है कि यदि किसी दुकान या गोदाम में इस सामग्री का भंडारण पाया जाता है तो तत्‍काल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं विस्‍फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत भंडारित वस्‍तुओं को तुरंत जप्‍त कर विनिष्‍ट किया जाये तथा विधि सम्‍मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View