संभाग कमिश्नर ने सिंचाई परियोजनाओं की की विस्तार से समीक्षा
सागर
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सिंचाई परियोजनाओं में भू अर्जन की राशि तत्काल खातों में हस्तांतरित करने की कार्रवाई करें। उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सागर एवं छतरपुर जिले में चल रही विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए दिए।
संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने जैसीनगर के अंतर्गत जेरा मध्यम सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की ग्राम जेरा जोतपुर मेडकी की अवार्ड पारित होने के उपरांत तत्काल राशि हस्तांतरित करें एवं ग्राम बरखेड़ी गोसाई का अवार्ड की कार्रवाई तत्काल की जावे। इस परियोजना के अंतर्गत 603 हेक्टर भूमि डूब क्षेत्र में आएगी। जिसमें 6245 हेक्टेयर भूमि संचित होगी। संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने जुड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की परियोजना के अंतर्गत तहसील बक्सवाहा के ग्राम कैरी कछार की 58 कुटुंब को पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना नीति के तहत राशि भुगतान करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जावे।
सांभाग़ कमिश्नर श्री सुचारी ने बंडा बृहद सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परियोजना के अंतर्गत 80000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी जिसमें बंडा मालथोन सागर एवं छतरपुर जिला की तहसील बक्सवाहा की भूमि शामिल होगी उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत भू अर्जन की सभी कार्रवाई सुनिश्चित की जावे एवं विस्थापन हेतु विस्थापितों को विस्थापन स्थल पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए एवं तत्काल विस्थापित करने की कार्यवाही करें। उन्होंने हनोता बृहद सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस परियोजना में 40000 हेक्टेयर भूमि खुरई बीना एवं कुरवाई की संचित होगी जिसमें भू अर्जन की कार्रवाई की जावे साथ में पुनर्वासन कॉलोनी निर्माण हेतु कार्य शुरू किया जाए उन्होंने निर्देश दिए की बीच दिवस के अंदर सभी पात्र हितग्राहियों की बैंक खाते का परीक्षण करें एवं उनमें राशि हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जावे। उन्होंने कहा कि सभी परियोजना में धारा 11, 12 ,17, 19 की कार्रवाई समय सीमा में सुनिश्चित की जाए जिससे कि परियोजना का कार्य भी भू अर्जन के कारण लंबित न हो उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 15 दिवस में प्रारूप क एवं ख की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जावे।




