26.3 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस लाईन का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* आज दिनॉक 2-12-2022 को पुलिस लाईन जबलपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

जबलपुर

आपने पुलिस लाईन जबलपुर में आरर्मोरी शाखा में आर्म्स के रख रखाव, साफ सफाई एवं स्टोर शाखा में बलवा ड्रिल सामग्री, डी.एफ.एम.डी, एच.एच.एम.डी. के रख रखाव का निरीक्षण करते हुये आर्म्स की नियमानुसार साफ सफाई होती रहे एवं ड्रोन कैमरे तथा डी.एफ.एम.डी, एच.एच.एम.डी. चालू एवं चार्ज हालत में हों रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया, तत्पश्चात आपने वाहन शाखा में खडे वाहनों का भी निरीक्षण करते हुये वाहनों के पीए एवं सायरन सिस्टम चालू हालत में है कि नहीं को चैक किया।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व आपकंे द्वारा दिनॉक 18-11-22 को पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान आर्म्स की साफ सफाई एवं शासकीय वाहनों को दुरूस्त हालत में रखने हेतु आदेशित किया गया था।
आदेश के परिपालन में क्रेन एवं अन्य वाहनों में डेंट पैंट करवाते हुये वाहनों को दुरूस्त कराया गया है, आज औचक निरीक्षण के दौरान आपके द्वारा उक्त वाहनों को विशेष रूप से चैक किया गया।
आपने पुलिस लाईन के कार्यालयीन स्टाफ को स्वच्छता के महत्व को बताते हुये साफ सफाई रखने हेतु आदेशित करते हुये रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी को भी पुलिस लाईन परिसर में प्रतिदिन साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View