सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित
जबलपुर
आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 4-4-2023 को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।
जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी।
आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र अतिशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।
इसके साथ ही आपके द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतकर्ताओं की सुविधा हेतु बैठने एवं पानी की व्यवस्था कराने के लिये रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया। आदेश के परिपालन में रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी द्वारा तत्काल शिकायतकर्ताओं हेतु बैठने की व्यवस्था कराते हुये पानी पिलवाया गया।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश ंिसह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह, परिवीक्षाधीन (भा.पु.से.) श्री आदर्शकांत शुक्ला उपस्थित रहे।