जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है।
कटनी
प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने दो वरिष्ठ कृषि अधिकारियों का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।
यह कार्रवाई बहोरीबंद विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अमर सिंह ऐमा और बड़वारा विकासखंड के कृषि अधिकारी आर.के. कोल के खिलाफ की गई है। दोनों अधिकारी 16 फरवरी को आयोजित समय-सीमा बैठक में बिना अनुमति और बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
गौरतलब है कि समय-सीमा बैठक में शासकीय योजनाओं, विभागीय कार्यों, सीएम हेल्पलाइन और टीएल पत्रों की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि प्रशासनिक बैठकों की अनदेखी और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी यह कार्रवाई जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश मानी जा रही है कि जिम्मेदारी में लापरवाही पर सीधी दंडात्मक कार्रवाई तय है




