31.6 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

नशे से दूरी, है जरूरी’’ जागरूकता अभियान अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलो में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से कराया गया अवगत तथा निकाली गयी जागरूकता रैली

मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है

जबलपुर

। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत आज दिनांक 16/7/2025 को जिला जबलपुर में विभिन्न थानांतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया ।

थाना ग्वारीघाट, ओमती, हनुमानताल, रांझी कटंगी शहपुरा, पाटन, बरगी के द्वारा रैली निकाल कर एवं विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में बताया गया साथ ही विभिन्न प्रकार के नशे एवं उनसे होने वाले मानसिक शारीरिक वह आर्थिक नुकसानों व दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।

बच्चों को बताया गया की कैसे नशा अपराधों की जड़ होता है और पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर, लोगों को जागरूक कर लोगों को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना पाटन में ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ जागरूकता रैली निकालकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया।

गुरु नानक स्कूल कार्यक्रम में ओमती थाने से उप निरीक्षक प्रशंसा तांडिया, रांझी में उप निरीक्षक प्रियंका तिवारी एवं अन्य थानों में स्टाफ उपस्थित रहा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View