समारोह की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं।
जबलपुर
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। गैरिसन ग्राउंड सदर में आयोजित किये जा रहे इस समारोह में जबलपुर और आसपास के जिलों से जनजातीय समाज के करीब 40 से 45 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी समारोह को वर्चुअली संबोधित करेंगे। समारोह स्थल पर देश की आजादी के लिये बलिदान देने वाले जनजातीय नायकों पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में जनजातीय संस्कृति को भी चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। जनजातीय वर्ग की बेहतरी के लिये केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तथा जनजातीय क्षेत्र के प्रमुख उत्पादों के स्टॉल भी इस प्रदर्शनी में लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समारोह में जनजातीय समाज के प्रमुखों तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौंड सहित कला और अन्य विधाओं में जनजातीय समाज का गौरव बढाने वाली हस्तियों को सम्मानित भी करेंगे। समारोह के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ यादव रोड शो में भी शामिल होंगे।




