विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अंतर्गत 06 दिसंबर को जागृति युवा मंच समिति (TI प्रोजेक्ट) द्वारा सब जेल सिहोरा में एचआईवी एवं सिफलिस जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
सिहोरा
समाज के हर वर्ग—विशेषकर बंदीगृह में रह रहे लोगों—तक स्वस्थ जीवन और समान अधिकारों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया।
टीम द्वारा कुल 79 बंदियों की HIV एवं Syphilis जांच की गई, और सभी की रिपोर्ट नॉन-रिएक्टिव रही।
यह परिणाम जेल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता को दर्शाता है
परियोजना प्रबंधक मनीषा पटेल ने बताया कि HIV/AIDS के प्रति सही जानकारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
उन्होंने समाज में फैले भेदभाव को खत्म करने पर विशेष जोर देते हुए कहा—HIV संक्रमित व्यक्ति को भी बराबर का सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।”
पीयर एजुकेटर्स अब्दुल, सत्तार और तुषार ने संक्रमण से बचाव के उपाय और वास्तविक तथ्यों को सरल भाषा में समझाया।
जेल इंटरवेंशन नितेश लखेरा ने बंदियों की शंकाओं का समाधान करते हुए आम भ्रांतियों को दूर किया
सब जेल सिहोरा के जेलर दिलीप नायक ने स्वयं स्क्रीनिंग की अनुमति दी और HIV एक्ट 2017 के प्रावधानों—गोपनीयता
समान अवसर भेदभाव-मुक्त व्यवहार—का स्पष्ट संदेश दिया
कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
बंदियों को बैडमिंटन किट प्रदान की गई
जिससे प्रतिभागियों में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
इस अवसर पर फार्मासिस्ट रोशनी गौर जय किशन केवट काउंसलर आयुषी ताम्रकार
आउटरीच स्टाफ प्रेमशंकर पनोरिया नितेश शाहू अब्दुल रहीम सत्तार तुषार तथा समाजसेविका आयुषी साहू सहित पूरी TI टीम उपस्थित रही।




