15.5 C
Jabalpur
Monday, February 16, 2026

कार्य में रुचि नहीं लेने और कमजोर प्रगति वाले 4 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026

कटनी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत कार्य में रुचि नहीं लेने वाले और समीक्षा के दौरान कम प्रगति पाये जाने पर एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया ने 4 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी को 7 नवंबर को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हें मिला नोटिस

रूचि नहीं लेने वाले और कमजोर प्रगति वाले जिन 4 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 94 बहोरीबंद के मतदान केन्‍द्र क्रमांक

234 सुपेली के बीएलओ बोसचन्‍द्र झारिया व मतदान केन्‍द्र कमांक 240 बहोरीबंद के बीएलओ संध्‍या नामदेव एवं मतदान केन्‍द्र कमांक 185 भरदा की बीएलओ रेणुका भूमिया और मतदान केन्‍द्र कमांक 217 बचैया के बीएलओ हरिशंकर साहू शामिल है।

जुर्माना व सजा का प्रावधान

सभी 4 बीएलओ का कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है । इसलिए ऐसे पदीय कर्तव्य के भंग में किसी कार्य या कार्यलोप का दोषी युक्तियुक्त हेतु के बिना होगा, तो वह ‘कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास से कम की नहीं होगी, किंतु दो वर्ष तक की हो सकेगी, और जुर्माने से भी दंडनीय होगा।

संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि आप तत्काल कार्य में संतोषजनक प्रगति लावें। कार्य में अपेक्षित प्रति न आने अथवा उपस्थित होकर समाधानकारण प्रत्युत्तर न प्रस्तुत न करने की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View