16.9 C
Jabalpur
Monday, February 16, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,एन.के.जे.की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य हेतु मुक्त नहीं करने पर

कटनी

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के लिए विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा -93 के मतदान केन्द्र क्रमांक 134,135 एवं 149 के अधिकारी,कर्मचारी को निर्वाचन कार्य हेतु मुक्त नहीं करने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीलांबर मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,एन.के.जे. कटनी की प्राचार्य श्रीमती रामकुमारी चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्राचार्य श्रीमती चक्रवर्ती को यह नोटिस एस डी एम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया गया है। कारण बताओ नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि बीएलओ सुपरवाईजर, और बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के लिए प्रतिदिन मतदाताओं से सतत संपर्क बनाये रखना है। जिसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बीएलओ एप्प एवं बीएलओ की आई डी जनरेट की गई है। जिसमें संबंधित कर्मचारी,अधिकारी ही उस मतदान केन्द्र व क्षेत्र में कार्य कर सकता है।

इस कार्य के लिए आपके क्षेत्रांतर्गत अधिकारी, कर्मचारी को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) के कार्य हेतु विधानसभा क्षेत्र 93-मुडवारा के अंतर्गत बीएलओ मतदान केन्द्र क्रमांक 134,135 एवं 149 के लिए नियुक्त किया गया है। लेकिन आपके द्वारा इन कर्मचारियों को नहीं छोडा जा रहा है।

आपके यह कृत्य भारत निर्वाचन आयोग ,भारत के संविधान अनुच्छेद 324, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 “3” की श्रेणी में होना पाया जाता है। इसलिए प्राचार्य से 3 दिवस के अन्दर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। जवाब समय-सीमा एवं संतोषजनक न पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View