27.2 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

सहायक संचालक के द्वारा औचक निरीक्षण के बाद कारण बताओ नोटिस

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक स्कूल मे शिक्षको को समय पर उपस्थित होने के निर्देश है।

जबलपुर

जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी के द्वारा स्वयं ही पूरे जिले मे निरीक्षण किए जा रहे है, शिक्षा कि गुणवत्ता मे किसी भी प्रकार से कोताही न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के निर्देश पर पूरे जिले मे सभी सहायक संचालक एवं अधिकारी विद्यालयों का सतत निरीक्षण कर रहे है।

जबलपुर जिले में इसी क्रम पर सहायक संचालक अतुल चौधरी के द्वारा मझौली विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

ये पाए गए अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान शा उमावि बरगी बरखेड़ा के उमाशि श्री सत्य नारायण मिश्रा एवं माशि श्रीमती सबाना परवीन अनुपस्थित पाए गए।

एकीकृत शा माध्य शाला दर्शनी के मा. शि. श्री राजेंद्र दुबे प्रातः 9:15 बजे शाला मे अनुपस्थित पाए गए जबकि शाला का समय 12 बजे तक है.।

शा हाई स्कूल पड़वार के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार तिवारी स्कूल मे हस्ताक्षर करने के बाद 10:30 बजे घर चले गए तथा निरीक्षण समय 11 बजे अनुपस्थित पाए गए।

शास प्राथमिक शाला रोसरा मे निरीक्षण के समय पदस्थ प्राथ शि श्रीमती उषा ठाकुर मोबाइल चला रही थी तथा एक भी बच्चा स्कूल मे नहीं पाया गया।

शा प्राथ शाला धनगवा पड़वार के निरीक्षण मे पूरी शाला बंद पायी गयी एवं कोई भी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित नहीं मिला।

एकीकृत शा मा शाला बैहर कला के निरीक्षण मे प्राथ शि श्री गजेंद्र प्रसाद बाजपेयी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

एकीकृत मा शाला जोली के निरीक्षण मे शाला बंद पायी गयी एवं भी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित नहीं पाए।

एकीकृत शा मा शा पौड़ा के निरीक्षण मे शाला मे एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था एवं सभी कमरों मे ताले लगे पाए गए।

निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक अतुल चौधरी ने बताया कि निरीक्षण मे पायी अनियमितताओ पर सभी संबंधित को कारण बताओ पत्र जारी कर जवाब माँगा गया है, संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को नाम प्रस्तावित किए जाएंगे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View