कांग्रेस ने सार्वजनिक की भाजपा सरकार में हुए घोटालों की सूची,
भोपाल
विधायक कुणाल चौधरी बोले- कोरोना की आपदा को भाजपा ने बनाया लूट का अवसर
भोपाल, (ईएमएस) मप्र में सुशासन का दावा करने वाली भाजपा के 18 साल के शासनकाल में 225 बड़े घोटाले सामने आए हैं। करीब 110 करोड़ के ये घोटाले जांच में आने के बाद भी जिम्मेदार मौज कर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने घोटालों की सूची जारी करते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूरा कार्यकाल घोटालों से भरा है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी और कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवराज सरकार में हुए घोटालों के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने बताया कि एफएक्यू के नाम पर उपार्जन बंद कर किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है। मिट्टी खरीदने वाली सरकार गेहूं नहीं खरीद पा रही है। जिन किसानों को नैनो यूरिया की जरुरत नहीं है, उन्हें भी जबरदस्ती यूरिया के साथ थमाया जा रहा है। निजी कंपनियों से सांठगांठ के कारण किसान को मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है। यह मप्र में घोटालों की निरंतरता है। कुणाल चौधरी ने कहा मप्र में 215 महीने की भाजपा सरकार ने 225 घोटाले किए हैं, हर महीने एक घोटाला मप्र की पहचान बना दी गई है। फिर भी शिवराज सरकार जश्न मना कर 3 साल-बेमिसाल कर रही है। कोविड काल की आपदा को जनता की लूट का अवसर बनाया गया। अस्पताल में बिस्तर पाने के लिए भी मरीजों को कई गुना कीमत चुकानी पड़ी और बदले में मिली उन्हें मौत। सैकड़ों फर्जी नर्सिंग होम रातों-रात पैदा हुए, जहां न डॉक्टर थे न इलाज की व्यवस्था, मगर सरकार से अनुबंध जरूर था। बाद में खुद सरकार ने कहा कि इन अस्पतालों में कुछ नहीं था। एक चिकित्सक 20-20 अस्पतालों में दिखाया गया था। भ्रष्टाचार और मिलीभगत का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है? मप्र में कोरोना की दूसरी लहर में 5 महीने में ही सामान्य से 54 प्रतिशत अधिक लगभग 3 लाख लोगों की मृत्यु हुई, क्या यह सामान्य घटना है? जन स्वास्थ्य देने में आपदाओं से लडऩे में सरकार पूरी तरह असफल रही। जब कोरोनाकाल में कफ्र्यू जैसा वातावरण था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी तब भी बलात्कार का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। गोविंदपुरा थाने से चंद कदम दूर शासकीय अस्पताल तक में बच्चियां दुराचार की शिकार हुई, क्या इसी मप्र को बेमिसाल बताया जा रहा है?
–भाजपा सरकार में हुए घोटालों की फेहरिस्त
1. हितग्राही धन घोटाला इंदौर 2.नीमच जमीन लीज घोटाला 3. रोजगार कार्यालय ठेका घोटाला 4.शराब दुकान रिजर्व प्राइस घोटाला 5.खाद्य अधिकारी अभियोजन घोटाला 6.पेपर लीक घोटाला 7.घटिया सड़क निर्माण घोटाला 8. बिजली खरीद घोटाला 9.पीएम आवास निर्माण घोटाला 10.अवैध स्कूल संचालन घोटाला 11. जीपीएफ डीडीएफ 15 करोड़ घोटाला 12. कुत्तों का नसबंदी घोटाला 13. पीडब्ल्यूडी का काम नगर निगम का भुगतान घोटाला 14. मेडिकल विश्वविद्यालय परीक्षा घोटाला 15. आयुष भर्ती घोटाला 16. आयुष्मान कार्ड घोटाला 17. नर्सिंग कॉलेज सीट घोटाला 18. नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाला 19. नर्सिंग होम घोटाला 20. नकली रेमडेसीविर घोटाला 21. नकली प्लाज्मा घोटाला 22. छात्रवृत्ति घोटाला(भिंड,सागर) 23. स्वास्थ विभाग प्रिंटिंग घोटाला 24. संपत्ति का बाजार मूल्य घोटाला 25. स्वास्थ्य विभाग खरीदी घोटाला 26. भाम डैम घोटाला 27. आंगनबाड़ी प्रोत्साहन राशि घोटाला 28. यूरिया घोटाला 29. एनपीएस घोटाला 27000 करोड़ 30. पूरक पोषण घोटाला 110 करोड़ 31. खनिज राजस्व वसूली वसूली घोटाला डेढ़ सौ करोड़ 32. सुल्तानिया अस्पताल खरीदी घोटाला 33. प्राथमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा 2020 घोटाला 34. पोषण में शोषण मूंग दाल घोटाला 35. सामाजिक सुरक्षा पेंशन घोटाला 2 करोड़ 36. बच्चों के लिए गणवेश घोटाला 37. टाइपिंग परीक्षा घोटाला 38. प्लेसमेंट कंपनी ठेका घोटाला 39. हमीदिया अस्पताल भोजन घोटाला 40. बिना काम भुगतान घोटाला 41. (सिंचाई विभाग ऑस्ट्रेलियन कंपनी ) 42. धसान नदी पुल घोटाला टीकमगढ़ 43.सरकारी सम्मेलन भुगतान घोटाला 44 . अपेक्स बैंक घोटाला 45. आंगनवाड़ी खिलौना घोटाला 46. असफल प्रोजेक्ट कंसलटेंसी भुगतान घोटाला 47. बिगड़े वन पौधारोपण घोटाला 48. मेडिकल यूनिवर्सिटी घोटाला 49.दिव्यांग हॉस्टल घोटाला 50. संघ को दी गई जमीन घोटाला 51. कन्या विवाह बर्तन घोटाला 52. फर्जी कन्या विवाह घोटाला 53. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी घोटाला सीधी 54. सारणी राखड़ डैम घोटाला 55. आदिवासी हॉस्टल फीस वसूली घोटाला 56.आयुष्मान पैकेज घोटाला इंदौर 57.मेडिकल यूनिवर्सिटी एफडीआर घोटाला आजीविका मिशन भर्ती घोटाला 58.आजीविका मिशन एफडी घोटाला 59.आजीविका मिशन बीमा घोटाला 60.ग्वालियर फर्जी पट्टा घोटाला 61.पीडीएस चावल घोटाला खरगोन 62.वन भूमि अतिक्रमण घोटाला 63.नर्मदा जल वितरण घोटाला 64.अपात्रों को शासकीय भूमि आवंटन घोटाला 65.उद्यमिता विकास केंद्र भर्ती घोटाला (पेसा कोऑर्डिनेटर) 66.मध्यान भोजन घोटाला 67.सीएम राइस स्कूल डीपीआर घोटाला 68.खनिज रॉयल्टी घोटाला जीएसटी एवं वेट घोटाला 1700 करोड़ 69.राज्य माइनिंग फंड घोटाला 70.आयुष दवा वितरण घोटाला 71.स्मार्ट टच स्क्रीन खरीद घोटाला 72.खंती कचरा घोटाला 73.केरवा लाइन शिफ्टिंग घोटाला 74.छात्रवृत्ति बंदरबांट घोटाला (सीएजी) 75.व्यापम महाघोटाला 76.सिंहस्थ महाघोटाला 77.डीमैट घोटाला 78.डम्पर काण्ड 79.कंजेमिया सम्रद्धि योजना ब्ड हाउस पर 7 सालों से लगा टेंट 80.शौचालय घोटाला 81.मनरेगा मजदूरी घोटाला 82.पीडीएस घोटाला 83.मनरेगा घोटाला 84.एनआरएचएम घोटाला 85.नकली खाद घोटाला 86.गेंहू खरीदी घोटाला 87.नकली बीज खरीदी घोटाला 88.धान खरीदी घोटाला 89.मणीखेडा हरसी नहर घोटाला 90.बाणसागर परियोजना घोटाला 91.पन्ना के नए बाँध निर्माण में घोटाला 92.बुंदेलखंड पैकेज घोटाला 93.तेंदू पत्ता लाभांश वितरण घोटाला 94.ड्रिप एरीगेशन खरीदी घोटाला 95.को.ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी घोटाला 96.किसान फसल बीमा घोटाला 97.बिजली खरीदी घोटाला 98.फसल मुआवजा वितरण घोटाला 99.लैंको अमरकंटक बिजली घोटाला 100.रिलायंस जमीन घोटाला 101.इंदौर विकास प्राधिकरण में जमीन घोटाला 102.भोपाल में गैमन इंडिया घोटाला 103.सीहोर में पट्टे की 328 एकड़ खरीदी घोटाला 104.नमक खरीदी घोटाला 105.परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाला 106.पटवारी भर्ती घोटाला 107.पुलिस भर्ती घोटाला 108.वन रक्षक भर्ती घोटाला 109.शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला 110.मिड डे मील घोटाला 111.प्रधानमन्त्री सड़क घोटाला 112.मुख्यमंत्री सड़क घोटाला 113.बीओटी टोल सड़क घोटाला 114.रीवा बैंक घोटाला 115.ट्रान्सफर घोटाला 116.आबकारी घोटाला 117.वन अधिनियम पट्टा वितरण घोटाला 118.पोषण आहार घोटाला 119.हाउसिंग बोर्ड घोटाला 120.अवैध उत्खनन घोटाला 121.आरएसएस जमीन घोटाला 122.यूनिफार्म खरीदी घोटाला 123.साईकिल घोटाला 124.गाय बैल खरीदी घोटाला 125.बलराम तालाब घोटाला 126.पुस्तक खरीदी घोटाला 127.सहकारिता ऋण वितरण घोटाला 128.भोपाल का चंदा मामा काण्ड 129.गौ शाला अनुदान घोटाला 130.वृक्षरोपण घोटाला 131.नर्मदा घाटी नहर घोटाला 132.अवैध वन कटाई घोटाला 133.बाढ़ राहत घोटाला 134.एमपी एग्रो घोटाला 135.लघु उद्योग निगम खरीदी घोटाला 136.नल कूप खनन घोटाला 137.तकिया गद्दा खरीदी घोटाला 138.मच्छरदानी खरीदी घोटाला 139.टाइपिंग बोर्ड घोटाला 140.संस्कृत बोर्ड घोटाला 141.ओपन स्कूल परीक्षा घोटाला 142.ब्लैक बोर्ड पुताई घोटाला 143.किताब छपाई घोटाला 144.एक्स.रे टेक्नीशयन घोटाला 145.जननी प्रसव अनुदान घोटाला 146.सहरिया प्रोत्साहन राशि घोटाला 147.गौण खनिज परिवहन घोटाला 148.कपिल धारा घोटाला 149.प्रोफेसर भर्ती घोटाला 150.राज्य शिक्षा केंद्र ट्रेनिग घोटाला 151.आरएसएस की देवपुत्र पत्रिका घोटाला 152.एमपीएसआईडी घोटाला 153.आहार परिवहन घोटाला 154.फर्टिलाइजर परिवहन घोटाला 155.स्कूल छात्रवृत्ति घोटाला 156.बारदाना घोटाला 157.बीएड डीएड घोटाला 158.कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला 159.कन्यादान योजना टेंडर घोटाला 160.स्वच्छ भरता मिशन प्रचार घोटाला 161.पंचायत निर्माण में कमीशन घोटाला 162.मंडी बोर्ड टैक्स चोरी घोटाला 163.कन्यादान नकली जेवर घोटाला 164.किसान कल्याण भ्रमण घोटाला 165.राजीव गांधी बिजलीकरण घोटाला 166. बीमा अस्पताल खरीदी घोटाला 167. बुंदेलखंड पैकेज में पेयजल घोटाला 168. राज्य शिक्षा केंद्र लैपटॉप घोटाला 169. रेशम किसान कल्याण घोटाला 170.छात्र मोबाइल वितरण घोटाला 171.बालाघाट फर्जी टीपी घोटाला 172.सहकारिता विभाग भर्ती घोटाला 173.मप्र नान घोटाला 174.बुंदेलखंड पशुपालन घोटाला 175.हरदा सहकारी बैंक खरीदी घोटाला 176.ट्रांसफार्मर आयल खरीदी घोटाला 177.आपदा निधि घोटाला 178.सीएम स्वेच्छानुदान घोटाला 179. एकेवीएन भूमि घोटाला 180.ऑटो टेस्टिंग ट्रैक घोटाला 181.फर्जी राशन कार्ड घोटाला 182.रेशम घोटाला 183.समग्र आईडी घोटाला 184.नापतोल इंस्पेक्टर घोटाला 185.भूमि लीज घोटाला 186.इन्वेस्टर समिट घोटाला 187.सेडमैप घोटाला 188.जेएनयूआरएम घोटाला 189.लोकसेवा गारंटी योजना घोटाला 190.किसान ऋण माफी घोटाला 191.माखनलाल यूनिवर्सिटी भर्ती घोटाला 192.रतनजोत प्लांटेशन घोटाला 193.लघु वनोपज संघ घोटाला 194.कोल ब्लोक घोटाला 195.नाव एवं लाइफ जैकेट घोटाला 196.पोस्टमैन भर्ती घोटाला 197.सड़क निर्माण में ट्रांसट्रॉय घोटाला 198.बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी घोटाला 199.बीएमएचआरसी घोटाला 200.पशु आहार घोटाला 201.मेडिकल काउंसलिंग घोटाला 202.सरदार सरोवर बाँध विस्थापना रजिस्ट्री घोटाला 203.दवाई घोटाला 204.इंदिरा आवास घोटाला 205.इंदौर सीवेज घोटाला 206. एलईडी घोटाला 207.लाइट ट्रैप घोटाला 208.भोपाल दुग्ध संघ घोटाला 209.स्कूलों में गैस चूल्हा घोटाला 210.पेंशन घोटाला 211.पीएससी घोटाला 212.सुगनीदेवी जमीन घोटाला 213.राशन घोटाला 214.जनश्री बीमा योजना घोटाला 215.मुकुंदपुर टाइगर सफारी निर्माण घोटाला 216.वेयर हाउस घोटाला 217.चिटफंड घोटाला 218.छिंदवाडा बांध घोटाला 219.टेलिकॉम विभाग घोटाला 220.अस्पताल सफाई घोटाला 221.ट्रिप कोइल खरीदी घोटाला 222.डायल 100 घोटाला 223.विज्ञापन घोटाला 224.नल कनेक्शन घोटाला 225.डामर घोटाला।
– इनका कहना है
भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गरीबों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से फ्री स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करने वाली सरकार ने खुद ही सैकड़ों अस्पतालों को आयुष्मान घोटाले में पकड़ा है। फर्जी मरीजों के नाम पर करोड़ों रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। वहीं सरकार खुद स्वीकार कर रही कि प्रदेश में बिना शिक्षकों के नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं। एक ही प्रिंसिपल 10-10 कॉलेजों में अपना नाम लिखवाए हुए और केवल डिग्रियां बांटी जा रही हैं।
हजारों नर्सिंग के विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो गया है। प्रति नर्सिंग होम संख्या बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए बसूली के आरोप हैं। उच्च न्यायालय के दखल पर इनकी मान्यताएं रद्द करनी पड़ीं हैं। लुटेरे नर्सिंग कॉलेज अपने विद्यार्थियों की उपस्थिति का रजिस्टर उच्च न्यायालय को नहीं दिखा पा रहे हैं।