पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित, तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ एवं सदस्य
कटनी (20 नवंबर)–
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय कांफ्रेंस “*आत्मनिर्भर भारत-समृद्ध मध्यप्रदेश*” में जिला पंचायत कटनी की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता मेहरा, उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं जिला पंचायत के सदस्य तथा समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जारी कैलेंडर एवं तय कार्यक्रम में चरणबद्ध तरीके से शामिल होंगे।
कॉन्फ्रेंस का स्थल और तिथि
जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस “*आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्यप्रदेश*” 24, 25 एवं 26 नवंबर को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हाल) भोपाल में आयोजित की गई है। सुश्री कौर ने आगे बताया कि शासन के निर्देशों के अनुक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सदस्यों, समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी कैलेंडर और कार्यक्रम के मुताबिक निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे नियत स्थल पर उपस्थित होने हेतु आमंत्रण पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। कॉन्फ्रेंस में तीन दिवस हेतु जारी कैलेंडर के अनुसार मिनिट टू मिनट कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन होगा।




