ग्रामीणों को नही मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
मझौली जबलपुर
जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुझारी उमरिया के सचिव एवं रोजगार सहायक कई-कई दिनों से पंचायत से नदारत रहते हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने से पात्र हितग्राहियों को वंचित होना पड़ रहा है। करीब 2500 की आबादी एवं 1500 मतदाताओं वाले ग्राम जुझारी उमरिया में सचिव एवं रोजगार सहायक के अक्सर पंचायत से गायब रहने से अब ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों एव सीएम हेल्पलाइन से की तब सारा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव व रोजगार सहायक गांव में नही रहते , कभी-कभार ही आते हैं। किसी महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध की ग्रामीणों को जानकारी लगने पर जब उनसे मोबाइल पर संपर्क किया जाता है, तो उनका नम्बर भी बंद बताता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में।। अंधिकांश काम-काज आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकत्र्ता, द्वारा देखा जा रहा है। पंचायत सचिव व रोजगार सहायक के ग्राम पंचायत में नही आने से जहां लोग राशन कार्ड बनवाने पंचायत के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत जुझारी के गरीब वर्ग को राशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा नाम न बताने की शर्त पर ग्रामीणों ने यह जानकारी दी है बीते कई वर्षो से हम राशन कार्ड बनवाने चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनके राशन कार्ड नही बन रहे हैं। उन्हें महंगे दामों में अनाज खरीदना पड़ रहा है। ऐसी कई समस्याओं को लेकर ग्रामीण रोजाना पंचायत भवन के चक्कर काटकर परेशान होते जा रहे हैं।
नही मिल रहा सस्ता अनाज गरीब लोगों के राशन कार्ड नही होने की वजह से उन्हें शासन से ना तो सस्ता अनाज मिल रहा है और ना ही मुफ्त में सरकारी खाद्यान्न मिल पा रहा है
सरकारी निर्देश महज दिखावा साबित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सचिव व रोजगार सहायक पंचायत नही आ रहे हैं।
क्या कहते हैं
जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी
टीबी सिंह
आपके द्वारा जानकारी संज्ञान में लाई गई है जांच करवा लेते हैं