पार्षद के चंद कदमों की दूरी पर बजबजाती नालियां
मझौली जबलपुर
नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 4 की जनता इन दिनों गंदगी, बदबू और जलभराव की मार झेल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वार्ड पार्षद का निवास स्थान नालियों से कुछ ही दूरी पर है बावजूद इसके नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात के पहले ही नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और कई जगहों पर कीचड़ एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों की नाराजगी:
पार्षद मोहदय रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया। क्या सिर्फ चुनाव के समय ही सफाई की याद आती है?”
साक्षी तिवारी, वार्ड 4 निवासी
नालियां महीनों से नहीं साफ हुईं, गंदगी के कारण बच्चों को बीमारियां हो रही हैं।”
अनिल विश्वकर्मा,
प्रशासन और पार्षद पर सवाल:
वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद और नगर परिषद दोनों ही स्तर पर सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं।
बजबजाती नालियों से उठती बदबू के कारण बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सांस लेने में भी असहज महसूस करते हैं।
नगर परिषद मझौली द्वारा समय-समय पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति व टेंडर की बात की जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।
जनता की मांग
1. नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए।
2. वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
3. सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और काम का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए।
4. पार्षद से भी जवाबदेही तय की जाए कि उनके वार्ड में यह स्थिति क्यों बनी है।
5. नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 4 में व्याप्त सफाई व्यवस्था की दुर्दशा और स्थानीय पार्षद की निष्क्रियता को उजागर करता है: