अन्याय के विरुद्ध न्याय की निर्णायक लड़ाई को लेकर करणी सेना परिवार एवं सर्वसमाज द्वारा चलाया जा रहा जन क्रांति न्याय आंदोलन अब प्रदेशव्यापी स्वरूप ले चुका है।


मझौली/जबलपुर
मझौली में आयोजित सर्व समाज स्वाभिमान सम्मेलन ने इस संघर्ष को नई दिशा दे दी है।
श्री विष्णु बाराह की पावन नगरी में करणी सेना प्रमुखों का भव्य स्वागत
सम्मेलन के दौरान एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब श्री विष्णु बाराह की नगरी मझौली में प्रथम आगमन पर
करणी सेना प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर एवं ठाकुर दुष्यंत सिंह तोमर ‘राना भैया’का सर्व समाज ने भव्य स्वागत किया।
ढोल-नगाड़ों, पुष्पवृष्टि और करणी ध्वजों के साथ हुआ स्वागत इस बात का प्रतीक रहा कि मझौली की धरती न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है।
21 सूत्रीय जनघोषणा पर उमड़ा जनसैलाब
सम्मेलन के मंच से करणी सेना के नेतृत्व ने स्पष्ट कहा:“यह लड़ाई जाति नहीं, न्याय और समानता के लिए है।”
घोषणा की गई कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिसंबर को हरदा में विशाल ‘जनक्रांति प्रदर्शन’ आयोजित होगा। इन मांगों में—हरदा-देवास लाठीचार्ज की न्यायिक जांच
EWS सरलीकरण
किसानों को उचित मुआवजा
गौ माता संरक्षण
भर्ती कानून और युवाओं को प्राथमिकता
इतिहास संरक्षण कानून
मीडिया सुरक्षा
संविदा/आउटसोर्स नियमितीकरण
जैसे जनहित मुद्दे शामिल हैं।
22 नवम्बर को मझौली में उमड़ी भीड़—अब हरदा में होगा निर्णायक सैलाब
शनिवार, 22 नवम्बर को मझौली में आयोजित स्वाभिमान सम्मेलन में हजारों की भीड़ उमड़ी।
अब यही ऊर्जा 21 दिसंबर 2025 को हरदा में विशाल जन-संग्राम के रूप में बदलने जा रही है।
आंदोलन का आयोजन
दिनांक : 21 दिसम्बर 2025
समय : सुबह 9:30 बजे
स्थान : हरदा, जिला हरदा
आयोजक : करणी सेना परिवार एवं सर्वसमाज
संपर्क : दीपक सिंह चौहान (जिलाध्यक्ष) – 8120437111
हरदा में उमड़ेगा ऐतिहासिक जनसैलाब — न्याय की हुंकार गूंजेगी पूरे प्रदेश में




