आगामी वर्ष 2026 को ‘कृषि एवं किसान वर्ष’ के रूप में मानने, कृषि विपणन सहकारी समितियों को मजबूत बनाने और प्राथमिकता के आधार सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन के निर्देश दिए।
भोपाल
सहकारिता से समृद्धि के दो वर्ष– पैक्स के सोसायटी मैनेजर की भर्ती 1,099 (40% महिला)।- ऑनलाइन ऑडिट में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी।- नवीन एम पैक्स, डेयरी सहकारी समिति और मत्स्य सहकारी समिति के तहत कुल 1,601 समितियों का गठन।- जन औषधि केंद्रों व जल कर केंद्रों की स्थापना, एग्री ड्रोन संचालन
– मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अभिनव पहल CPPP के तहत 19 MoUs का निष्पादन।
– कंपनियों से 10,000 से अधिक विस्थापित लोगों की 350 सहकारी समितियां गठित कराकर विस्थापितों को सुरक्षा गार्ड, माली, श्रमिक जैसे कार्यों का रोजगार दिया गया।
आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना– बकाया कालातीत ऋण का समझौता कर नवीन ऋण वितरण करना।
– RBI और NPCI से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ग्राहकों को QR Code की सुविधा उपलब्ध कराना।
– समस्त जिला बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग (व्यू फैसिलिटी) की सुविधा।
– सहकारी क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास के लिए कौशल इकोसिस्टम को विस्तार।




