कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के परिपालन में मिशन -45 के तहत जिले के शसकीय स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता मे वृद्धि करने एवं जिले के हायर सेकेन्डरी और हाई स्कूल परीक्षा 2022-23 के खराब परीक्षा परिणाम में सुधार लानें हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासकीय स्कूलों के प्राचार्याे एवं अतिथि शिक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
कटनी
समीक्षा बैठक में प्राचार्याे द्वारा वन-टू-वन प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्राचार्याे से विद्यालय का उच्च परीक्षा परिणाम न आनें के कारणों की जानकारी ली जाकर मिशन- 45 हेतु बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली एवं आवश्यक सुझाव लिये जाकर शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान विद्यालयों के कमजोर छात्रों को चिन्हित कर उनकी शिक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण, विद्यालय के डी एवं ई ग्रेड के कमजोर बच्चों व उनके शिक्षकों की जानकारी के साथ ही 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों की जानकारी दी जाकर उनकी बेहतर शिक्षा हेतु किये जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया गया।
40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले प्राचार्य
सत्र 2022-23 में खराब परीक्षा परिणाम वाले शासकीय हाई स्कूल के पांच प्राचार्याे में सभी का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम है। शासकीय हाई स्कूल पठरा के प्राचार्य श्री चंदन सिंह धुर्वे, शासकीय हाई स्कूल बुजबुजा के प्राचार्य श्री रामप्रताप स्वर्णकार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहुटा के प्राचार्य श्री राजेश जैन, शासकीय हाई स्कूल मझगवां ढीमरखेड़ा के प्राचार्य श्री वचन सिंह एवं शासकीय हाई स्कूल गोदाना के प्राचार्य श्री छेदीलाल पटेल द्वारा कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई।
20 प्रतिशत से कम परिणाम वाले प्राचार्य
सत्र 2022-23 में खराब परीक्षा परिणाम वाले शासकीय हायर सकेन्डरी स्कूल के पांच प्राचार्याे में सभी का परीक्षा परिणाम 20 प्रतिशत से कम है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के प्राचार्य श्री मनोज कुमार हल्दकार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवारी के प्राचार्य श्री एल.एल.बागरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र सोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरैया के प्राचार्य रज्जु लाल पटेल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुडसा के प्राचार्य श्री देवेन्द्र जायसवाल द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह, सहायक संचालक राजेश अग्रहरी, बी.ई.ओ एवं नोडल अधिकारी परीक्षा अनिल चक्रवर्ती, अभय जैन रमसा एवं बी.आर.सी विकेक दुबे की मौजूदगी रही।