23.6 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज बुधवार को आयोजित की गई।

जबलपुर

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत इस बैठक में भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमरप्रीत सिंह दुग्गल विशेष रूप से उपस्थित थीं।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति का ब्यौरा प्राप्त किया। बैठक में बताया गया कि जिले के कुल 27 विद्यालय पीएम श्री योजना में चयनित हैं। इनमें सात केंद्रीय विद्यालय, एक नवोदय विद्यालय तथा राज्य शासन के उन्नीस विद्यालय शामिल हैं।

कलेक्टर ने योजना के प्रमुख घटकों जैसे “जादू नहीं विज्ञान”, आकर्षक विद्यालय प्रवेश द्वार, बैगलेस डे, गणित एवं विज्ञान सर्किल, टीएलएम नवाचार, यूथ क्लब एवं इको क्लब आदि गतिविधियों पर चर्चा करते हुये इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव श्रीमती अमरप्रीत सिंह दुग्गल ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी पहल है, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा समय-समय पर की जाती है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये तथा शौचालय, विशेषकर बालिका शौचालय, स्वच्छ एवं क्रियाशील अवस्था में रहें। इको क्लबों को मिशन लाइफ से जोड़ते हुए आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रदर्शित की जाये। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्राप्त राशि का पारदर्शिता के साथ सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये।

श्रीमती दुग्गल ने कहा कि नर्सरी कक्षाओं हेतु “जादू नहीं पिटारा” किट एनसीईआरटी से प्राप्त कर उसका प्रभावी उपयोग किया जाये। इसके साथ ही विद्यालयों में मेंटल हेल्थ काउंसलर एवं करियर काउंसलर की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गेहलोत, दिल्ली से शिक्षा विभाग की कंसल्टेंट रेनू रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन दिगराज मीणा, डीपीसी योगेश शर्मा, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एस एन मिश्र, जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

दो विद्यालयों का किया निरीक्षण :-

बैठक के पूर्व संयुक्त सचिव श्रीमती अमरप्रीत सिंह दुग्गल ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरगी नगर एवं पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक अरुण सिंह, दिल्ली से कंसल्टेंट रेनू रुहिल, तहसीलदार रविंद्र पटेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View