35.2 C
Jabalpur
Thursday, March 12, 2026

राजस्‍व महाअभियान :-अभी तक 8.52 लाख राजस्‍व प्रकरण निराकृत

राजस्‍व प्रकरणों के त्‍वरित निराकरण के लिए प्रदेशभर में चलाये जा रहे राजस्‍व महाअभियान 3.0 के अंतर्गत जबलपुर जिले में अभी तक 8 लाख 52 हजार 521 राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।

जबलपुर

कलेक्‍टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा के अनुसार 15 नवम्‍बर से 26 जनवरी तक चलाये जा रहे राजस्‍व महाअभियान के तहत जिले में नामांतरण, बंटवारा और अभिलेख दुरूस्‍ती, के शत-प्रतिशत एवं सीमांकन के 99.91 फीसदी प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत किये गये राजस्‍व प्रकरणों में नामांतरण के 4 हजार 700, बंटवारा के 199, अभिलेख दुरूस्‍ती के 244, सीमांकन के 1 हजार 077, परंपरागत रास्‍तों के चिन्‍हांकन के 4, नक्‍शा बटांकन के 1 लाख 63 हजार 118, आधार से आरओआर खसरे की लिंकिंग के 5 लाख 49 हजार 879, पीएम किसान ई-केवायसी के 3 हजार 631 एवं फार्मर रजिस्‍ट्री के 1 लाख 29 हजार 669 के प्रकरण शामिल हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View