18.2 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

राजस्‍व और पुलिस अधिकारी आपसी समन्‍वय व टीम वर्क के साथ करें कार्य- कलेक्‍टर श्री तिवारी

राजस्‍व अधिकारियों और पुलिस विभाग की संयुक्‍त बैठक में कलेक्‍टर के निर्देश

कटनी

– कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्‍वकर्मा ने जिले में शांति एवं बेहतर कानून व्‍यवस्‍था के नजरिये से राजस्‍व अधिकारियों और प‍ुलिस अधिकारियों को आपसी समन्‍वय और टीम वर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा और अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया भी मौजूद रहे।

राजस्‍व एवं पुलिस अधिकारियों की कलेक्‍ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि अनुविभाग स्‍तर और पुलिस थाना स्‍तर पर राजस्‍व अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल आवश्‍यक है। इसके लिये समय-समय पर संवाद करते रहें। साथ ही अपराधियों से संबंधित जानकारियों का भी आपस में आदान-प्रदान करते रहें और जनहित से जुड़े विषयों और आमजन के समस्‍याओं के निराकरण में सहभागी बनें।

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने दो-टूक लहजे में ताकीद किया कि किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्‍शा नहीं जायेगा। आपराधिक प्रवृत्ति के व्‍यक्तियों का चिन्‍हांकन कर नियमानुसार उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाहियों में अंतिम बाउंडओवर एवं फाइनल बाउंड ओवर की सख्‍त कार्यवाही की जाय।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विश्‍वकर्मा ने अवगत कराया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 और अन्‍य कानूनी धाराओं के तहत प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाहियों के लिये करीब 2 हजार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूची बनाई गई है। जिनके विरूद्ध जुआं, सट्टा, आबकारी एक्‍ट सहित अन्‍य मामले प्रचलित हैं। इन सभी के विरूद्ध पैनी नजर रखते हुये कड़ी कार्यवाही किया जाना है। इसके लिये टीआई, एसडीएम व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आपस में संवाद कर नियमानुसार समुचित कार्यवाही करें।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बाउंड ओवर की राशि बढ़ाने और संबंधितों से फिक्‍स्ड डिपॉजिट दस्तावेज लेने की बात कही।

कलेक्‍टर श्री तिवारी और एसपी श्री विश्‍वकर्मा ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के विकासखंड चिकित्‍सा अधिकारियों को शत-प्रतिशत ऑनलाईन एमएलसी और पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट इंट्री करने के निर्देश दिये। बैठक में सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी की मौजूदगी रही। जबकि तहसीलदार और नायब तहसीलदार तथा खंड चिकत्‍सा अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहें।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View