कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री Avi Prasad द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में नोडल अधिकारी, भोजन व्यस्था के सहयोग हेतु विधानसभावार शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई जाकर सज्जन सिंह परिहार सहायक आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग कटनी को प्रभारी अधिकारी एवं देवकी सोनवानी खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कटनी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा वार नियुक्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के तहत मुड़वारा हेतु प्रमोद कुमार मिश्र, विधानसभा बड़वारा हेतु यज्ञदत्त त्रिपाठी, विधानसभा विजयराघवगढ़ हेतु रविन्द्र कुमार पटैल एवं विधानसभा बहोरीबंद हेतु पियूष कुमार शुक्ल सहित दो कर्मचारियों को रिजर्व दल में नियुक्त किया जाकर निर्वाचन सामग्री वितरण, वापसी एवं मतगणना में भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।