कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
जबलपुर
जिसमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसानों के ई-केवयासी, खसरे में आधार लिंकिंग आदि प्रकरणों पर तहसीलवार चर्चा कर कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसके अलावा राजस्व वसूली, भू-अर्जन, भूमि आवंटन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों की पेंडेंसी खत्म करने के लिये आरसीएमएस में रोजाना दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में तत्परता बरतने की हिदायत देते हुये कहा कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण और आवेदक की संतुष्टि के साथ किया जाये। इसके अलावा बैठक में संकल्प से समाधान, राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरण, गेहूं उपार्जन की तैयारी, अवैध उत्खनन पर आवश्यक कार्यवाही, आरआरसी वसूली, अनुभाग स्तर पर अंतर्विभागीय समन्वय बैठक करनें, छात्रावासों में छात्र संसद का गठन करने, अस्पतालों के अकस्मिक निरीक्षण, पीडीएस के सतत् निगरानी व महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में प्रत्येक तहसील से बड़े बकायादारों की जानकारी लेकर कहा कि उनसे भू-भाटक प्रीमियम जमा करायें, किसी भी स्थिति में यह माफ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम 100 दिन से अधिक की शिकायतों की समीक्षा करें और इस संबंध में तहसीलदारों की भी बैठक करें। साथ ही सिकमी की ओटीपी के संबंध में भी किसान संघो के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।




