जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026–27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 10 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।
जबलपुर
पहले शासन द्वारा गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन कई किसानों के पंजीयन शेष रह जाने के कारण समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अभी तक समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन नहीं कराया है, वे बढ़ी हुई समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य करा लें।
प्रशासन का कहना है कि निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने वाले किसानों को ही शासन द्वारा निर्धारित **समर्थन मूल्य** पर गेहूं बेचने की सुविधा मिल सकेगी। इसलिए किसान समय रहते पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।
राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के अवसर से वंचित न रहे।




