महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को विभाग के द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पहुँचाया जाता है।
जबलपुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा पात्र हितग्राहियों को लाभावित किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पद, उनके सेवानिवृत्त होने, मृत्यु होने, अन्य नौकरी प्राप्त होने इत्यादि कारणों से रिक्त होते रहते है। पदों की पूर्ति के लिए संचालनालय महिला एवं बाल विकास म प्र भोपाल से विज्ञापन जारी किया जाता है तथा ब्लॉक एवं जिला स्तर पर नियुक्ति की कार्यवाही की जाती है।
जबलपुर संभाग अंतर्गत 367 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 2645 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों की पूर्ति की मॉनिटरिंग आयुक्त जबलपुर संभाग द्वारा प्रति सप्ताह समय सीमा बैठक, कमिश्नर कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेस में की जाती तथा उनके द्वारा की जा रही निंरतर समीक्षा एवं जिला कलेक्टर्स एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में जबलपुर संभाग में कुल 293 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 2207 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदो की पूर्ति जारी विज्ञापन के विरुद्ध वर्तमान में की गई है। जिसमें बालाघाट में कार्यकर्ता के 34 पद, सहायिका के 228 पद, डिंडोरी जिले में कार्यकर्ता के 50 पद, सहायिका के 230 पद, कटनी में कार्यकर्ता के 23 पद, सहायिका के 224 पद. नरसिंहपुर में कार्यकर्ता के 33 पद, सहायिका के 128 पद, मंडला में कार्यकर्ता के 57 पद, सहायिका के 51 सहायिका, छिंदवाड़ा में 19 कार्यकर्ता, 195 सहायिका, सिवनी जिले में 40 कार्यकर्ता, 293 सहायिका, पांढ़ुर्णा जिले में 06 कार्यकर्ता, 25 कार्यकर्ता तथा जबलपुर में 32 कार्यकर्ता, 388 सहायिकाओं के पदों की पूर्ति की गई है। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ने कहा कि शेष पदों की पूर्ति की कार्यवाही प्रचलन में है, जिसे शीघ्र पूर्ण किया जावेगा।




